श्री चंवरा का हनुमान जी मंदिर के दान पात्र से निकले 1 लाख 70 हजार 66 रुपए

बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
श्री चंवरा का हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को महाआरती के पश्चात अक्टूबर माह का दान पात्र खोला गया। मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में दान राशि की गणना की गई। इसमें कुल 1 लाख 70 हजार 66 रुपए प्राप्त हुए।
दान पात्र खुलने के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्तों की ओर से अपनी श्रद्धानुसार दान पात्र में अर्पित की गई राशि मंदिर के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाती है। मंदिर में नियमित रूप से आने वाले श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
इस दौरान मंदिर विकास समिति अध्यक्ष बालूराम अहीर, उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुरेश बसेर, सचिव मदन सुथार, जगदीश चंद्र पोरवाल, दिनेश पोरवाल, सत्यनारायण लड्डा, लक्ष्मण सिंह, नवल पोरवाल, कालू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में दान राशि की गणना संपन्न हुई।
।



