Bhilwara News

दीपावली से पूर्व बाकरा पंचायत में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

सरपंच राकेश खटीक ने वार्ड पंचों के साथ की विकास कार्यों पर चर्चा, बोले- मिलकर करेंगे पंचायत का सर्वांगीण विकास

शक्करगढ़। ग्राम पंचायत बाकरा में दीपावली पर्व से पूर्व स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच राकेश खटीक ने सभी वार्ड पंचों के साथ मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की आगामी विकास कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं, मूलभूत सुविधाओं और प्राथमिकता से करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए गए।

सरपंच राकेश खटीक ने कहा कि पंचायत क्षेत्र का विकास सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। सभी वार्ड पंच आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाना प्राथमिकता रहेगी। हमारा उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर गांव के विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान करना है।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग के साथ पंचायत क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!