Bhilwara News

लाडी जी का खेड़ा में आग कई बीघा फसल जलकर राख; लाखों का नुकसान

शक्करगढ़
थाना क्षेत्र के लाडी जी का खेड़ा गांव में गुरुवार को आग से किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बलदेव गुर्जर के बाड़े में अचानक आग लगने से वहां रखी कई बीघा मक्खी एवं मूंगफली की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान की जानकारी ली।

वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कानावत भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। अचानक हुई इस घटना से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन करवाकर पीड़ित किसान को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!