बिजौलिया में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

बिजौलिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बिजौलिया भीलपुरिया में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

मुख्य वक्ता किशन कुमार खटीक ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनके सपने ही देश की असली ताकत हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। ऐसे में बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और स्नेह प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संजय मालवीय, सुमित जोशी, छितर भील, किशन खटिक, नरेश तंवर, गौरव शर्मा, शेखर वैष्णव, हेमंत सिंह भदौरिया, कमल नायक, मनोज सिंह, कुणाल आर्य एवं अभिषेक यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।























































