BHILWARA

बनेड़ा में 79 वा ब्लॉक स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया



*सरदार नगर में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 21 प्रतिभागियों को भामाशाह द्वारा नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।*

बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेड़ा में ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुई उसके बाद राष्ट्रगान के साथ ध्वाजारोहण हुआ तत्पश्चात मार्च- पास्ट हुई जिसकी सलामी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बनेड़ा उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास ने ली , कार्यक्रम मे अलग अलग विधालयो द्वारा सांस्कृतिक, रचनात्मक , काव्यपाठ किये गये , वहीं इस मौके कुल 40 विशेष प्रतिभागियों को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। जिन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रुप से ओमप्रकाश कुमावत सहायक प्रशासनीक अधिकारी पंचायत समिति बनेड़ा,जिनको संस्था गत शाखा का रिकोर्ड सुव्यवस्थित रखना ,समय पर उपस्थित रहना व उच्च स्तरीय अधिकारियों के आदेशों को तत्काल प्रभाव से मानने के कारण इनको उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। मुर्शीद खान 108 पायलेट को आपातकालीन सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। भारती सुथार पटवारी सरदार नगर पदस्थापन बनेड़ा को अपने राजकीय दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से पूर्ण करना और जिंस वाइज ओनलाइन डेटा अपडेट करने के कारण उन्हें उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। सुश्री विष्णु कुमावत पिता रामजस कुमावत सरदार नगर को कक्षा 10 में 96.17 % प्राप्त कर तहसील स्तर पर प्रथम रहने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार संतोष कुमार सुनारीवाल ,विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश व्यास ,सहित बनेड़ा क़स्बे के जाने माने कही जनप्रतिनिधि , समाजसेवी, भामाशाह मंच पर उपस्थित रहे और सैकड़ों की तादाद में बनेड़ा वासियों ने राष्ट्रपर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया ।

वहीं बनेड़ा क्षैत्र के सरदार नगर में ग्राम पंचायत स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े  हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया ।
प्रधानाचार्य अंशु वर्मा ने बताया की ग्राम स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर में रखा गया। जिनकी अध्यक्षता सरपंच बालुराम जाट ने की। मुख्य अतिथि  पंचायत समिति सदस्य रामलाल तेली रहे ,विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी, व उधोग पति सत्यनारायण तेली, युवा नेता गोपाल गाडरी , वार्डपंच भंवर गाडरी, पत्रकार परमेश्वर दमामी, देवाराम कुमावत, रामलाल कुमावत, गोपाल गिरी,प्रभु माली ,तरूण सिंह सिसोदिया, रमेश जोशी ,नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीला कुमावत ,शिवा माली आदि विशिष्ट अतिथियों के रुप में मंचाशीन रहे ।सभी मंचाशीन अतिथियों का विधालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मार्च पास्ट हुई जिसकी सलामी सरपंच बालुराम जाट ने ली वहीं पंचायत समिति सदस्य रामलाल तेली व प्रधानाचार्य अंशु वर्मा  ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया ।
इस राष्ट्र पर्व पर विभिन्न विधालयो द्वारा देशभक्ति से सरोबार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि व जानें माने उधोग -पति सत्यनारायण तेली ने बोर्ड परीक्षाओं में अधिकाधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने का जो वादा किया गया था उनको पूर्ण करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्थानीय विधालय के 12 वी कक्षा में पूर्व विधार्थी रहे देवकिशन कुमावत ने 95.40%,,अन्नु माली ने 93.40 प्राप्त किये को 51-51 हजार रूपये कैश राशि भेंट किए,  चेतन माली को 90%अंक प्राप्त करने पर 11 रूपये प्रदान किए। इसके अतिरिक्त 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 विद्यार्थियो को 2100-2100 रुपए भामाशाह सत्यनारायण तेली द्वारा  प्रदान किए गए ।प्रधानाचार्य अंशु वर्मा ने सभी भामाशाहो एवं कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी ग्रामीण जनों को राष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद व हार्दिक आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन गोपाल टेलर ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!