BHILWARA

गांवो में स्वतंत्रता दिवस मनाया


आकोला (रमेश चंद्र डाड)79 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय खजीना में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सांस् कृतिक कार्यक्रम हुए। राष्ट्रगान के साथ संस्था प्रधान व मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद अतिथियों ने परेड दलों का निरिक्षण किया उसके उपरांत छात्रों द्वारा  वाद्य यंत्रो के साथ पथ संचलन कर तिरंगे को सलामी दी गई तथा सामूहिक सूर्यनमस्कार व योगाभ्यास किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने स्वागतगीत, देशभक्तिगीत व कविताएं, भाषण, नाटक तथा नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी।
मुख्य अतिथि  शिव लाल जाट (सरपंच)ने छात्रों के उत्कृष्ट अभिनय की सराहना की तथा छात्रों को देश भक्ति, संस्कृत और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया।
विद्यालय के प्राचार्य  भवानी शंकर शर्मा ने भी देश के छात्रों और युवाओं देश प्रेम और देश की प्रगति हेतु सभी का योगदान सुनिश्चित करने हेतु अपना उद्बोधन दिया।
मंच पर मुख्यातिथि शिव लाल जाट, संस्थाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा,पंचायत समिति सदस्या संतोष देवी बलाई रामेश्वर लाल जाट हरि जाट smc अध्यक्ष कालू लाल गाडरी सांवरमल जाट भैरू लाल बेनीवाल महादेव डाबला पवन सुथार राधेश्याम जाट उपस्थित थे। आप सभी ने अपने उद्बोधन व भाषण से सभी को कृतार्थ किया। और मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक  भगवती लाल शर्मा व प्रेम चन्द शर्मा के द्वारा सभी बच्चों को पीटी परेड व डमल्स करवाया गया  अध्यक्षीय भाषण के  बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
भवानी शंकर शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं,अगन्तुक महानुभावों, अतिथियों तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारियों तथा अध्यापक अध्यापिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया व सभी छात्रों के उत्कृष्ट अभिनय व परिश्रम की प्रशंसा की ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!