BHILWARA

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया ने बताया है की पटेलनगर निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी थी कि 6 अगस्त को वह हैपी डेज़ स्कूल में बच्चे को लेने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रूट चार्ट तैयार किया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी जवाहर नगर निवासी शंभूलाल लोहार को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में 11 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी रवि नायक की तलाश जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!