BHILWARA

काछोला राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

चिकित्सक डॉ. राहुल यादव ने महिलाओं की जांच करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण कराना बेहद ज़रूरी है। इससे मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम में डॉक्टर अभिषेक वर्मा स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक महावीर सैनी, सुशील सोमानी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

गांव की बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क प्रसव सुविधा, पोषण हेतु आर्थिक सहायता, और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने का अवसर मिलता है।

मातृत्व दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह और जागरूकता दोनों ही देखने को मिली।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!