BHILWARA

प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर शक्करगढ़ व टिटोड़ा पीएचसी में विशेष कार्यक्रम


सैकड़ों गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, गुड़-चना वितरित

शक्करगढ़।
प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के सभी राजकीय चिकित्सालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

सीएचसी शक्करगढ़ में हुए कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. युवराज चौधरी ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मातृत्व दिवस पर नियमित जांच अनिवार्य की गई है। यहां कुल 78 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

इसी प्रकार टिटोड़ा पीएचसी में प्रभारी चिकित्सक डॉ. मयंक झंवर की देखरेख में महिलाओं का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुड़ और चना वितरित किए गए। साथ ही मां-बावचर काटे गए और उसकी जानकारी भी लाभार्थियों को दी गई।

डॉ. झंवर ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर जांच कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में सीएचओ अनिता गुर्जर, एएनएम निर्मला मीना, सोना मीना, किशन मीना, दिनेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!