BHILWARA

जहाजपुर क्षेत्र में 3 दिन से जारी बारिश का दौर


जहाजपुर।(संजू टाक) जहाजपुर उपखंड क्षेत्र में पिछले 3 दिन से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद लोगो को गर्मी से राहत मिली है। वही बारिश के चलते किसानों के चेहरे भी खिल उठे हे। बारिश शुरू होने से किसान भी मक्का,ज्वार,मूंगफली,उड़द सहित अन्य फसल की बुवाई करने की तैयारी में जुट गए है। खाद बीज की दुकानों पर फसलों के बीज और खाद खरीदने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसान भवानी सिंह,गोपाल रैगर, मेवालाल रैगर, माधु भील,नारायण रैगर ने बताया कि फसल की बुवाई के हिसाब से बारिश हो चुकी हे खाद बीज खरीद लिया हे अब एक दो दिन थोड़ी बारिश रुक जाए खेतों में बा आने के बाद फसलों की बुआई शुरू की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!