BHILWARA

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने काछोला में किया पौधारोपण


*विक्रम सिंह @काछोला*

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने रविवार को काछोला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चल रही “एक पेड़ मां के नाम” पहल में विधायक ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।



कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, अशोक सहित कई छायादार व फलदार वृक्ष लगाए गए। विधायक खंडेलवाल ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इन पौधों की देखभाल करना ही असली सेवा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे संतान की तरह संरक्षित करे।

इस अवसर पर संदीप सोनी, बजरंग मंत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने पौधों को संरक्षित करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!