BHILWARA
शाहपुरा में धरती देवरा शिव मंदिर परिसर में एक करोड़ की लागत से डोम निर्माण कार्य जारी

सभापति ने किया निरीक्षण,जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
शाहपुरा!नगर परिषद शाहपुरा द्वारा धरती देवरा शिव मंदिर परिसर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से डोम निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को नगर परिषद सभापति ने निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के पार्षद देवीलाल रेगर, लाला नायक, मोहन गुर्जर नगर परिषद के प्रदीप व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सभापति ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डोम निर्माण से मंदिर परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को लाभ मिलेगा।



