BHILWARA

डाबला बनेड़ा में आयोजित हुआ 8वाँ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 250 रोगियों की जांच, 35 का ऑपरेशन तय

बनेड़ा। परमेश्वर
रविवार, 14 सितंबर को ग्राम डाबला बनेड़ा में समाजसेवी हेमराज जाट के सानिध्य में गोमाबाई नेत्रालय द्वारा 8वाँ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर गरीब, जरूरतमंद और दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की मदद के उद्देश्य से लगाया गया, ताकि आंखों की जांच, इलाज और आवश्यक ऑपरेशन कर उन्हें बेहतर जीवन की ओर अग्रसर किया जा सके।
शिविर में कुल 250 रोगियों की नेत्र जांच की गई। जिनमें से 35 रोगियों को गंभीर नेत्र विकार के चलते 15 सितंबर को गोमाबाई हॉस्पिटल भीलवाड़ा में निशुल्क ऑपरेशन हेतु ले जाया जाएगा। सभी रोगियों का पंजीकरण निःशुल्क किया गया था और उनके परीक्षण, इलाज, ऑपरेशन तथा चश्मे वितरण की व्यवस्था भी पूरी तरह से निशुल्क की गई।


समाजसेवी हेमराज गढ़वाल ने बताया कि पिछले वर्षों से निरंतर शिविर का आयोजन कर वे हजारों लोगों को आंखों की रोशनी प्रदान कर चुके हैं। उनका प्रयास सामाजिक कल्याण कार्यों को बढ़ावा देना और समाज के कमजोर वर्ग को हर संभव सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना और समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करना अति आवश्यक है, ताकि लोगों को बड़े अस्पतालों की दूरी व खर्च से बचाया जा सके।
शिविर में विशेष रूप से सरपंच प्रद्युमन सिंह राठौड़ के साथ-साथ डाबला के अभिषेक जोशी, दीपक जोशी, सचिन जोशी, जगदीश सुथार, शांतिलाल जोशी, रामधन जाट आनंदीपुरा, श्याम गिरी, हरिकिशन गुर्जर, दिलखुश कुमावत एवं शेखर सोनी कन्हैया लाल गोदारा ने सेवा कार्य में पूरी तत्परता दिखाई। इन सभी लोगों ने मिलकर शिविर की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की और रोगियों को सेवा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की भरपूर सराहना की और समाजसेवी हेमराज व गोमाबाई नेत्रालय के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर से विशेष रूप से ग्रामीण व पिछड़े वर्ग के लोग लाभान्वित होते हैं, जो वजीमतूपेम नेत्र स्वास्थ्य पर खर्च नहीं कर पाते।
गोमाबाई नेत्रालय के प्रमुख चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन हेतु चयनित रोगियों का इलाज पूरी तरह से निरूशुल्क होगा और उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगामी समय में भी इसी तरह के शिविर आयोजित करने की बात कही।
इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच करवाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे जीवन की अनमोल धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!