BHILWARA

बोरखेड़ा के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के गेगा का खेड़ा ग्राम पंचायत के बोरखेड़ा के ग्रामीणों ने आज सोमवार को सम्पूर्ण गाव मे नाली एवं सडक निर्माण नही होने एंव पेयजल की पानी की व्यवस्था नही होने एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर आवश्यक सुख सुविधा व समस्याओं के समाधान की मांग की ।

ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया गया कि गाव मे पानी की निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण पूरा गाव कीचड व जल भराव की समस्या से करीब 10 वर्षो से परेशान है एवं खेतो पर जाने के रास्ते मे भी जल भरा हुआ है ।

गांव मे चम्बल का पानी केवल नाम मात्र के घरो में आता है अन्य परिवार चम्बल के पानी से मेहरूम है । गांव में रोड लाईट नही है जिससे गांव मे अधिक चोरीया हो रही है । गांव में सामुदायिक भवन नही होने से विभिन्न कार्यकर्म मे समस्या होती है, जिला कलेक्टर को इन समस्याओं के समाधान की मांग की, इस मौके पर विरु सिंह, महावीर वैष्णव, प्रभु सिंह, देवेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, गोपाल सालवी, घीसु कंवर, ओम कंवर, भंवर कवर, कैलाश कंवर, पिंकी कंवर, सुडी गुर्जर, धन्नी गुर्जर, मांगी गुर्जर, गुमानी गुर्जर, कमली गुर्जर , घिसी गुर्जर, पुरन कंवर, खेम कंवर, राज कंवर, प्रेम कंवर, गणेश कंवर, मिठू कंवर, लाली बाई, टीमा, सोनू कंवर आदि कई मौजूद रहे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!