BHILWARA

सेवा पर्व पखवाड़ा: बिजौलिया में भाजपा ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, 264 यूनिट रक्तदान



बिजौलिया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए भाजपा बिजौलिया मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 264 यूनिट रक्तदान कर सेवा पर्व को सार्थक बनाया।

शिविर का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने किया। कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रतिनिधित्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ योगदान दिया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल व रामसनेही अस्पताल की नर्सिंग टीम ने रक्त एकत्रित किया।



कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, और शिविर में जुटी ऊर्जा यह साबित करती है कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हैं।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंडल ने 264 यूनिट रक्तदान कर गौरव बढ़ाया है। आने वाले समय में भी इस तरह की सेवा गतिविधियां लगातार आयोजित की जाएंगी।



शिविर में पूर्व विधायक बद्री गुरुजी, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, नगरपालिका चेयरमैन संजय डांगी, मांडलगढ़ नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा , सुनील जोशी ,डॉक्टर, अंसार , हेमेन्द्र धाभाई ,बिट्टल तिवाड़ी, सुमित जोशी , धर्मराज खटिक , नारायण माली सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!