BHILWARA

काछोला में कल होगा 32 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र

विक्रम सिंह @काछोला

काछोला विजयादशमी पर्व पर गुरुवार को काछोला में 32 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। ग्राम पंचायत काछोला की ओर से इस बार रावण दहन का आयोजन प्रतापसागर तालाब के मध्य गांधी चौक में किया जा रहा है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे
ग्राम पंचायत प्रशासक रामपाल बलाई ने बताया कि दशहरे के पावन पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रावण दहन के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी, जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी
रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर काछोला ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी भगवान मंत्री सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई हेमेंद्र सिंह कैलाश धाकड़ पप्पू धाकड़ आदि ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हे
कार्यक्रम के दौरान भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं आयोजन स्थल पर उचित व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई है।
गांव के लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बेसब्री से रावण दहन का इंतजार कर रहे हैं

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!