BHILWARA

वार्ड नंबर 52 में गंदगी का अंबार, जनप्रतिनिधि मौन


भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 52, कोली मोहल्ला में कचरा प्रबंधन की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद की गाड़ियां नियमित रूप से कचरा यहां डालकर चली जाती हैं, लेकिन समय पर उसका निस्तारण नहीं किया जाता। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है और दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।



कोली समाज विकास एवं शोध-साहित्य समिति के अध्यक्ष रवि कुमार कोली ने बताया कि कई वर्षों से यहां कचरे के निपटारे की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!