BHILWARA

कल्याणी फाउंडेशन का स्थापना समारोह आयोजित, बोरदिया अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित


महिला एवं बाल कल्याण के लक्ष्य के साथ शुरू कल्याणी फाउंडेशन बने मिसाल – अति.जिला कलक्टर

महिलाओं को पहचान से लेकर सम्मान दिलाने तक कार्य करेगा कल्याणी फाउंडेशन – बोरदिया

भीलवाड़ा। महिला एवं बाल विकास के लक्ष्य के साथ प्रारंभ महिलाओं का विशिष्ट संगठन कल्याणी फाउंडेशन अपने प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों से जिले में एक मिसाल कायम करे। इसके साथ ही शहर और जिले के विकास में भी अपना योगदान देवे। यह विचार अति. जिला कलक्टर शहर प्रतिभा देवठिया ने कल्याणी फाउंडेशन के स्थापना एवं सदस्य स्वागत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती दिव्या बोरदिया को बेज लगाकर फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया।



समारोह में विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, बीजेएस की प्रांतीय उपाध्यक्ष पुष्पा गोखरू, ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर एकता ओस्तवाल, डीपीएस स्कूल की डायरेक्टर रीना डाड एवं अतिथि के रूप में मधु लोढ़ा, विजया सुराणा, अर्चना अग्रवाल, ज्योति आर्य एवं रेखा लड्ढा उपस्थित रही। फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती दिव्या बोरदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि कल्याणी फाउंडेशन सिर्फ एक संस्था नहीं, यह एक विचार है मिशन है। महिला उद्यमिता को बढ़ावे और आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें पहचान दिलाने से लेकर सम्मान के साथ जीवन जीने का माध्यम भी यह संस्था बनेगी। समारोह का संचालन रीना बापना ने किया और अंत में आभार जिम्मी जैन ने व्यक्त किया।

इस अवसर रुचि अग्रवाल, विनीता हिरण, अरुणा पोखरना, सुरभि चोरडिया, प्रिया लोढ़ा, दीपिका सोनी, पूनम जैन, अलका बोहरा, पिंकी सोनी, डिम्पल जैन, कल्पना जैन, रेणु जैन, अलका बाबेल, सीमा सांखला, कोमल चेचानी, मोनिका नैनावटी, पूजा जैन, सपना बाहेती, परी नजवानी, पायल धमानी, निशा बापना, रजनी अग्रवाल,  दीपिका सोनी, खुशबू खटवड़, पायल सोनी, प्रिया जैन, निक्की खटवड़, हेमा जेठानी, सुमन बनवट, रीना जैन, शिवानी सुराणा उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!