माल का खेड़ा में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर , प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से समस्याओं का हुआ समाधान

BHILWARA
Spread the love


माल का खेड़ा में भूमि विवाद और नाम सुधार का मौके पर निस्तारण

बिजोलिया। उपखंड क्षेत्र के माल का खेड़ा गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन प्रभावी रूप से जारी है। गुरुवार को उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शिविर का सफल आयोजन किया गया।


शिविर के दौरान उन्द्रो का खेड़ा की खातेदारी भूमि के बंटवारे से जुड़ा प्रकरण सामने आया। श्रीमती अंजू बाला पत्नी चंद्रशेखर स्वर्णकार द्वारा आवेदन किए जाने पर उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार ललित डीडवानिया ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की और नियमानुसार आदेश पारित कर मामले का त्वरित निस्तारण किया।



इसी शिविर में श्री बालु लाल निवासी माल का खेड़ा ने अपने एवं पत्नी के नाम में राजस्व अभिलेखों में सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी ने तुरंत तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। जांच उपरांत ग्राम धनवाड़ा की भूमि खातों में सुधार करते हुए ‘बाबूलाल’ के स्थान पर ‘बालु लाल’ और ‘दारकी बाई पत्नी बाबूलाल’ के स्थान पर ‘दाखा बाई पत्नी बालु लाल’ दर्ज किया गया।