BHILWARA

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकारों से कहा राजस्थान में सरकार नहीं सर्कसहै…तरकश है पर तीर नहीं-सिंघवी

भीलवाड़ा-पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रराज सिंघवी ने कहा कि राजस्थान में इस समय सरकार नहीं सर्कस चल रहा है,जिसके पास तरकश तो है परंतु तीर नहीं है, राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं पर सिंघवी ने कहा कि वो मर्यादाओं से बंधे हुए हैं इसलिए इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे
आज सुबह सर्किट हाऊस में स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में सिंघवी ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार का कामकाज जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है,अभी साढ़े तीन साल में सरकार को अपने कामकाज सुधारने होंगे तब प्रदेश में सरकार बदलने की परिपाटी टूटेगी उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल और सत्ता में ईमानदार लोगों को साझेदार बना कर बढ़िया परफॉर्मेंस देना होगा मंत्रीमंडल में फेरबदल और किरोड़ी लाल मीणा जैसे वरिष्ठ मंत्री को उप
मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई और कहा कि मीणा जमीन से जुड़े प्रभावशाली नेता है,वयोवृद्ध नेता सिंघवी ने बातचीत में अपने पुराने राजनैतिक सम्बंधों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने छः दशक से ज्यादा लंबी राजनैतिक पारी खेली है।तब की राजनीति अलग थी और आज राजनीति का स्वरूप ही अलग है,उन्होंने देश की राजनीति में जैन समाज की घटती भागीदारी पर गहरी चिंता व्यक्त हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में जैन समाज से चार मंत्री होते थे व आज जैन समाज से मंत्री मंडल में 1 मंत्री है,दुर्भाग्य से लोकसभा में एक भी जैन सांसद नहीं है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!