BHILWARA

राजीविका क्लस्टर बनेड़ा में हर्षोल्लास के साथ लक्ष्मी पूजन कर मनाई दिवाली



बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

राजीविका क्लस्टर बनेड़ा में शनिवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्लस्टर कार्यालय परिसर में महिला स्वयंसहायता समूह की सदस्याओं ने विधिवत मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश का पूजन कर दीप जलाए।

पूजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की प्रगति व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर क्लस्टर मैनेजर पुजा यदुवंशी,ने कहा कि लक्ष्मी पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह समृद्धि, आत्मनिर्भरता और एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सभी महिला समूहों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। पूजा के पश्चात मिठाई वितरण किया गया और सभी ने दीप जलाकर उजाला फैलाने का संदेश दिया।

ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं द्वारा इस प्रकार सामूहिक रूप से दिवाली मनाने से सामाजिक एकता व सशक्तिकरण की भावना को बल मिला।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!