BHILWARA

गुरला में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव

गुरला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी   गुरला में बाबा श्याम का पावन जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ पुरानी राजकीय बालिका विद्यालय बस स्टेंड गुरला में मनाया जाएगा।

[metaslider id=”6401″]

यह आयोजन आगामी *31 अक्टूबर, शुक्रवार* को आयोजित किया जायेगा  इस अवसर पर भव्य संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा है, जिसमें आकर्षक श्रृंगार दर्शन, इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा के साथ बाबा श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।

[metaslider id=”6448″]

आमंत्रित कलाकारों में निंबाहेड़ा से प्रसिद्ध भजन गायक अखिलेश ठाकुर और गुरला भीलवाड़ा से सी.पी. तिवाड़ी, तथा सुरभी दाधीच और गोविंद दाधीच अपने मधुर भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाएंगे और भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

श्याम प्रेमियों और भक्तों के सहयोग से यह भक्ति आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन समिति ने सभी श्यामभक्तों से सादर अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कीर्तन को सफल बनाएं और बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करें। श्याम भक्त मंडल, गुरला

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!