BHILWARA

2 डॉक्टरों पर रेप-जबरन धर्म परिवर्तन की FIR:सलूंबर जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में खाना बनाती थी, आरोपियों ने महाकाल के टैटू का विरोध किया


प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला के साथ वहीं के 2 डॉक्टरों ने रेप किया। फिर धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाया। आरोपियों ने महाकाल के बनवाए टैटू का भी विरोध किया। आरोप है यह भी है कि डॉक्टरों के पास महिला के पर्सनल फोटो-वीडियोज हैं, जिसे दिखाकर डराते-धमकाते हैं। महिला तलाकशुदा है। उसने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला सलूंबर जिले के सलूंबर थाना इलाके का है।

[metaslider id=”6401″]



पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया- डॉ. आमिर मेटिन ने उसके शरीर पर बने हिंदू धर्म के आराध्य महाकाल के टैटू का विरोध किया। बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जांच अधिकारी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि पीड़ित की ओर से 29 अक्टूबर को मामला दर्ज कर लिया गया है।

[metaslider id=”6448″]



पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस बात की जानकारी हॉस्पिटल के डॉ. नितिन शाह को दी। आरोप है कि डॉ. नितिन ने भी उसे धर्म परिवर्तन कर मुख्य आरोपी डॉ. आमिर से निकाह करने की सलाह दी। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया। महिला को जब हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से मदद नहीं मिली तब उसने थाने में रिपोर्ट दी। मामला दर्ज होने के बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

महिला ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वह नवंबर 2024 से प्राइवेट हॉस्पिटल में खाना बनाने का काम कर रही थी। एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। डॉ. आमिर मेटिन उसे लगातार परेशान करता रहा है।


महिला के मुताबिक, मेटिन के पास महिला के कुछ पर्सनल फोटो, वीडियोज थे। इन्हें दिखाकर वह महिला को धमकियां देता और डराता था। मेटिन ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डर के मारे वह चुप रही।

मुख्य आरोपी हॉस्पिटल में ही थर्ड फ्लोर पर रहता है
महिला ने बताया कि मेटिन बिहार का रहने वाला है। वह और नितिन दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। मेटिन हॉस्पिटल के तीसरे माले पर रहता था। महिला उसके यहां खाना बनाती थी। महिला ने मई 2024 में पति से तलाक ले लिया था। उसके दो बच्चे हैं। बेटी 8 और बेटा 5 साल का है। वह खुद सलूंबर की रहने वाली है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!