BHILWARA

राष्ट्रीय कुश्ती में केसरी नंदन अखाड़े की महिला पहलवानो ने जीते दो पदक


भीलवाड़ा । हरियाणा पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का बोलबाला रहा जिसमें भीलवाड़ा के केसरी नंदन अखाड़े की दो महिला पहलवान ने कांस्य पदक जीत कर राजस्थान का मान बढ़ाया l
केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक व सुखाड़िया स्टेडियम में कार्यरत जगदीश जाट ने बताया कि 62 किलोग्राम वजन वर्ग में चंचल माली पहलवान ने तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान के लिए कांस्य पदक हासिल किया l
साथ ही खुशी जाट ने 76 किलो ग्राम वजन वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान को एक और कांस्य पदक दिलाया


इस मौके पर केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक श्री राधे श्याम बाहेड़िया अध्यक्ष सुवालाल जाट,सचिव अरुण शर्मा,कोषाध्यक्ष श्री महेश पांडे, धर्मेंद्र पारीक नेता प्रतिपक्ष,रतन पहलवान रेलवे,,छोटू लाल माली विष्णु नगवाल,पीयूष शर्मा,शंकर जाट, गोपाल जाट, भैरू पटेल धनराज माली सह प्रशिक्षक,मुकेश जाट,नवीन मारू और व्यायाम शाला के सभी पहलवानों ने पदक विजेता पहलवानों एवं सभी प्रशिक्षकों को बधाई दी l

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!