BHILWARA

विधायक ने बाकरा विद्यालय में 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण


शक्करगढ़।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाकरा में सोमवार को जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीना के मुख्य आतिथ्य में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान श्री कौशल किशोर शर्मा ने की।



प्रधान शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है, और प्रयास रहेगा कि जहाजपुर क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में पूरे राजस्थान में नंबर एक बने।

मुख्य अतिथि विधायक मीना ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं, साथ ही योग्य एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है, इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वे न केवल विद्यालय में बल्कि घर-घर जाकर भी विद्यार्थियों की स्थिति की जानकारी लें।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक मीना ने विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर टीन शेड डोम सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा भी की।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सालवी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अभय सिंह मीना, उपप्रकाशक सत्यनारायण शर्मा, सोजीराम मीना, धर्मचंद मीना, रामेश्वर मीना, जीएसएस अध्यक्ष रामकुमार मीना, पूर्व सरपंच राकेश खटीक, नंदलाल मीना, दीपक पाराशर, शिव प्रजापत, किशन दरोगा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!