BHILWARA

कवि नवीन जैन ‘नव’ को मिला अभिव्यंजना काव्य सम्मान 2025

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में किया गया अलंकृत

आकोला (रमेश चंद्र डाड)।

कवि नवीन जैन ‘नव’ को उनके सामाजिक सरोकारों से जुड़े सजग काव्य सृजन और जनजागरणात्मक लेखनी के लिए ‘अभिव्यंजना काव्य सम्मान 2025’ से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली के ग्रेटर नोएडा स्थित पंचतारा होटल गौर सरोवर प्रीमियर में आयोजित ललित फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन ‘अभिव्यंजना-चतुर्थ’ में प्रदान किया गया।

संस्थापक अमित शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्यिक योगदान और समाज में सकारात्मक चेतना के लिए नवीन जैन नव को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पूर्व राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र मुख्य अतिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर और प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार मौजूद रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युगकवि डॉ. कुमार विश्वास रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में कविता तिवारी, अमन अक्षर, गौरव चौहान सहित देशभर के प्रतिष्ठित कवि उपस्थित थे। मंच का संचालन कुशल कुशलेन्द्र (राष्ट्रीय अध्यक्ष) व पीयूष मालवीय (राष्ट्रीय महामंत्री) ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!