BHILWARA

जनसेवा और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता: विधायक अशोक कोठारी


विधायक अशोक कोठारी ने किया गौशालाओं का अवलोकन, सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए

* भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)* भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने आज विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनहित के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले गौशालाओं का अवलोकन किया, उचित सुझाव दिए और साथ ही शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक अशोक कोठारी अपनी टीम के साथ घोड़ास पहुंचे, जहां उन्होंने संरक्षक संत गोपाल दास त्यागी के निर्देश पर महंत गोपी लाल शर्मा की देखरेख में बन रही श्री राम गौशाला का अवलोकन किया और इसे सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात विधायक कोठारी अपनी टीम के साथ नौगांवा पहुँचे। उन्होंने वहाँ सांवरिया सेठ के दर्शन किए और माधव गौशाला में नंदी एवं गौमाता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गौशाला परिसर में निर्मित भोलेनाथ मंदिर, डोम, और सुविधाघर के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और आवश्यक सुझाव दिए।

उन्होंने डीएमएफटी फंड से निर्मित मुख्य मार्ग नौगांवा होते हुए गाडरमाला तक सड़क निर्माण और रोड लाइटों का भी निरीक्षण किया तथा ठेकेदार को गुणवत्ता और समय पर कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में विधायक और उनकी टीम ने शहर के लक्ष्मी नगर और अरिहंत नगर में विधायक की अनुशंसा से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं ठेकेदार को कड़े शब्दों में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व में लगाए गए ट्यूब वेल का भी निरीक्षण किया गया। विधायक कोठारी ने टीम कोठारी को यह भी निर्देश दिया कि जो जनहित के आवश्यक कार्य अभी तक स्वीकृत नहीं हो पाए हैं, उन्हें नागरिकों की सुविधा के लिए अपने निजी कोष से पूर्ण कराया जाए। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दौरान घोड़ास में भंवर सिंह राठौड़, मुकेश गुर्जर, छोटू सिंह, महेंद्र सिंह, छगन शर्मा, बालू शर्मा, राजू शर्मा, कालू प्रजापत, जगदीश जाट, सावर गुर्जर, उदय लाल गुर्जर, जमनालाल खारोल, लादू गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, गोविंद गुर्जर, रणजीत सिंह, राधेश्याम शर्मा, गोवर्धन गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राहुल कुमार, नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे। इस दौरे में विधायक कोठारी के साथ विश्वनाथ प्रताप सिंह, मनोज, सुंदरलाल बम्बोड़ा, सत्य नारायण गूगड़, अजय पाराशर, हिमांशु शुक्ला आदि थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!