आनासागर झील में मिली युवक की लाश:जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

BHILWARA
Spread the love


अजमेर ।अजमेर के ऐतिहासिक झील में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

मृतक युवक की जेब से बरामद हुए डॉक्यूमेंट से उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि पुरानी चौपाटी पर घूम रहे टूरिस्ट की ओर से थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी। टूरिस्ट ने बताया कि आनासागर पुरानी चौपाटी के पास झील में एक युवक की लाश तैर रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए।

ASI तेजाराम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बॉडी को झील से बाहर निकाला गया। युवक की जेब से एक पर्स बरामद हुआ जिसमें आधार कार्ड निकला था। आधार कार्ड से युवक की पहचान रबड़िया मोहल्ला निवासी उमेश कुमार तंवर (40) पुत्र राजेंद्र कुमार से हुई है। शव ज्यादा पुराना नहीं है।

मौके पर एम्बुलेंस के जरिए शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिवार से संपर्क कर मामले में जांच जारी है। युवक ने सुसाइड किया या हादसा इसे लेकर जांच जारी है।