BHILWARA

भीलवाड़ा: वार्ड 52 में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मार्ग बदहाल, श्रद्धालु परेशान

भीलवाड़ा।
नगर निगम के वार्ड संख्या 52 स्थित कोली मोहल्ला, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मार्ग की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


इस संबंध में यूथ कांग्रेस  एवं कोली समाज विकास एवं शोध-साहित्य समिति के अध्यक्ष रवि कुमार कोली ने प्रशासन से मांग की है कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!