BHILWARA

फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

भीलवाड़ा । मंगरोप के रिको स्थित साईं सखी फैक्ट्री में रविवार देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई । हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री के बाहर जुट गए और प्रबंधन पर सुरक्षा लापरवाही के आरोप लगाए।

हादसे में 23 वर्षीय श्रमिक दीपक सिंह पुत्र जोरावर सिंह की मौत हो गई है । ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा, पत्नी को नौकरी और बच्चे के भविष्य की गारंटी की मांग की। दीपक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और पत्नी आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। परिजन व ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उचित मुआवजा घोषित नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। फेक्ट्री के बाहर स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस तैनात है और समझाईश के प्रयास कर रही है । वही देर रात तक ग्रामीण अपनी माँगो पर अड़े रहे और समाधान नहीं होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!