BHILWARA

वीडियो न्यूज़ :डेढ़ साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार



आसींद : थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वर्ष छह माह से फरार तथा 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई ।



पुलिस ने बताया की बीते वर्ष  जुलाई को  मोड का निम्बाहेड़ा स्थित जीएसएस से 3 से 4 क्विंटल बिजली तार चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में ठेकेदार बालकिशन, निवासी जयसिंहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी देवीसिंह रावत पुत्र धन्ना सिंह, निवासी मोगर, बदनोर, फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर सघन तलाश की गई और आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!