BHILWARA

मांडलगढ़ में कल बूथ अध्यक्ष सम्मान एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह


विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

मांडलगढ़। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 26 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, बूथ अध्यक्ष सम्मान एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह” की तैयारियां जोरों पर हैं।

[metaslider id=”6401″]

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी लगातार जुटे हुए हैं। शनिवार को विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कार्यक्रम स्थल मांडलगढ़ बस स्टैंड और जालेश्वर महादेव परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

[metaslider id=”6448″]



विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ने बताया कि इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष और सांसद सहित कई गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा चुका है और सभा स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था तथा स्वागत की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जोशी, पार्षद अनिता सुराणा, जगदीश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!