BHILWARA

बनकाखेड़ा में नाग पंचमी पर मनाई गई आचार्य चरक जयंती, निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव में राजकीय आयुर्वेद औषधालय में सोमवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि चरक की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई । इस उपलक्ष्य में औषधालय परिसर में एक विशेष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में आचार्य चरक का योगदान अतुलनीय हैक्ष। प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है । डॉ. वैष्णव ने बताया कि चरक संहिता में उल्लेखित स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या और रोग निवारण से जुड़े सूत्र आज की आधुनिक जीवनशैली में भी पूरी तरह प्रासंगिक एवं प्रभावी हैं । शिविर के दौरान औषधालय में आए ग्रामीणों व मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गई । कार्यक्रम में औषधालय स्टाफ सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!