भीलवाड़ा फोकस ( गोपाल उचेनिया)आगूचा, 16 अगस्त। मानसी नदी तट पर स्थित प्रसिद्ध श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को गुलाबपुरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक किया गया।
अधिवक्ताओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष रामदयाल जाट, सचिव पीयूष खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह पांडेचा, पुस्तकालय अध्यक्ष ज्योति बाला आमेटा, अधिवक्ता प्रदीप कुमार रांका, सुरेश दाधीच, सतीश पाराशर, अपर लोक अभियोजक रेखा चौहान, ललित कुमार धनोपिया, रामकुमार प्रजापत, अमित जायसवाल, विनोद पुरोहित, यूनुस डायर, घनश्याम सिंह, लाल सिंह सोलंकी, सुरेश जाट, कृपाशंकर व्यास, गोपाल लाल वैष्णव, तरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, नेकीराज जाट, विवेक कुमार बंम, विजेंद्र पाल सिंह, शिव सिंह सोलंकी, खुशबू मिश्रा, नितिशा शर्मा, पायल प्रजापत, सांवरलाल सेन, शीतल जैन, राजेश मेहता, दिनेश मेहता, राजेंद्र सोनी, शिवनाथ सिंह राठौड़, कमलेश आमेटा, कैलाश आमेटा, अनुराग काकरिया, भागीरथ माली, घनश्याम प्रजापत एवं अविनाश पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
