BHILWARA

अरनीया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित लोगों की समस्याओ का हुआ समाधान



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

गंगापुर तहसील सहाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनिया (खालसा) मे विधायक  लादूलाल  पितलिया मुख्य आतिथ्य,  उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर गंगापुर की अध्यक्षता में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना रहा।
शिविर के दौरान विधायक पितलिया की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनिया में पशुपालकों के पशुओं का निःशुल्क बीमा कर बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिनमें चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण किट वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना, पंचायती राज विभाग द्वारा पट्टा वितरण, लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ₹2500 के चेक का वितरण, कृषि विभाग द्वारा बीज किट वितरण तथा राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा कार्य संपादित किया गया तथा नामांतरण के 5, सीमा ज्ञान के 3, आपसी सहमति से विभाजन के 4, फार्मर रजिस्ट्रेशन के 43, खातों के शुद्धिकरण के 14 व रास्ते के 1 प्रकरणो का निस्तारण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!