*राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान अद्वितीय – श्रवणसिंह राव*
भीलवाड़ा 23 जून। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण सिंह राव के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व महापौर राकेश पाठक, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज के सान्निध्य में मनाई गई।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रवण सिंह राव ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत में विलय करने की मांग की। अपने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के संकल्प के समर्थन में आंदोलन किया और कश्मीर पहुंच गए। जहां उनके आंदोलन को कुचलने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में जेल में ही उनका निधन हो गया। यही वजह है कि राष्ट्र प्रथम और अखंड राष्ट्र के भाव के साथ अपने प्राण न्योछावर करने वाले डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाती आई है।
पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद प्रथम मंत्रिमंडल में डॉ मुखर्जी राष्ट्र के प्रथम उद्योग मंत्री बने और उन्होंने देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी। उनका मानना था कि देश की आवश्यकता के हिसाब से उद्योगों का विकास हो, देश आत्मनिर्भर बने और गरीबी कम हो। लेकिन इसके बाद नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बीच हुए समझौते के विरोध में उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और राजनीतिक विकल्प के रूप में राष्ट्रीय विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की और इसके पहले अध्यक्ष बने। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि डॉ मुखर्जी के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने जनसंघ को राजनैतिक पार्टी के रूप में नहीं अपितु राष्ट्र निर्माण के आंदोलन में अग्रणी संगठन के रूप में विकसित करने का काम किया। उन्होंने डॉ मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई तक जिले के सभी बूथों पर पौधारोपण करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व प्रारंभ में अभियान जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़ ने सभी का स्वागत किया। आभार सह संयोजक यशोवर्धन सेन ने व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, अभियान सह संयोजक जगदीश गुर्जर, शुभम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल तेली, कल्पेश चौधरी, आरती कोगटा, ललिता कंवर, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, रागिनी गुप्ता, बाबूलाल आचार्य, महेंद्र नायक, शंकरलाल जाट सांगवा, भगवत सिंह खैराबाद, घनश्याम सिंगिवाल, इमरान कायमखानी, नागेंद्र सिंह, मुकेश सोनी, ऋतुशेखर शर्मा, नंदलाल गुर्जर, आजाद शर्मा, सीपी जोशी, अर्पित समदानी, रेखा परिहार, ज्योति आशीर्वाद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
