BHILWARA

*नारी चौपाल में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया महिलाओं से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी*



*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

ग्राम पंचायत डाबला में आयोजित नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता कर महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महिलाओं की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सशक्त महिलाएं ही आत्मनिर्भर परिवार और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, एसडीएम बाबूलाल, प्रशासक प्रद्युम्न सिंह, विजेंद्र सिंह, कैलाश धाकड़, कैलाश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!