BHILWARA

पत्रकार पर हमले के मामले में गिरफ्तार  दो आरोपीयो की जमानत याचिका खारिज; न्यायिक अभिरक्षा में भेजे, दो अब भी फरार



बिजौलिया। कस्बे में पत्रकार श्याम विजय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटना 1 अप्रैल की रात करीब 9:10 बजे की है, जब पत्रकार श्याम विजय पंचायत चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की कार में सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर घात लगाकर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने करीब 11 हजार रुपए नकद और 30 ग्राम सोने की चेन लूट ली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लक्ष्मीनारायण उर्फ कालू (25) निवासी छोटा दरवाजा, बिजौलिया और हेमन्त (26) निवासी विवेकानंद नगर, कोटा को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

वहीं अन्य दो आरोपीयो की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!