BHILWARA

आसींद के कलाकार भागीरथ सोनी का कमाल: चांदी के हेलीकॉप्टर के बाद अब बनाई ‘चांदी की जेसीबी’



आसींद: स्थानीय स्तर पर हुनर और कला की कोई कमी नहीं है, इसे आसींद के एक स्थानीय स्वर्णकार कलाकार ने फिर से सच कर दिखाया है। आसींद स्थित ‘मातेश्वरी वर्क आर्ट’ के संचालक भागीरथ सोनी (पिता श्याम लाल सोनी) ने अपनी अद्भुत हस्तकला का प्रदर्शन करते हुए अब ग्राहक की विशेष मांग पर शुद्ध चांदी से एक आकर्षक जेसीबी तैयार की है।
इस नायाब कलाकृति को तैयार करने में भागीरथ सोनी ने 32 घंटे की कड़ी मेहनत की है। इस चांदी की जेसीबी को बनाने में लगभग 57,500 रुपये की लागत आई है।
इससे पूर्व भी भागीरथ सोनी ने ग्राहकों की भारी मांग पर चांदी के हेलीकॉप्टर, मोटरसाइकिल, मोबाइल कवर, तलवार, मुकुट, छतर, घोड़े, हनुमान जी के गोटे, टेम्पू और विभिन्न प्रकार की आकर्षक मूर्तियां बनाकर अपनी कला का लोहा मनवाया है।

Related Articles

Back to top button