BHILWARA

25 और 20 साल से फरार दो स्थायी वारंटी बिजौलिया पुलिस के हत्थे चढ़े



भैंस व्यापारी और फाइनेंस कर्मी बनकर जुटाई सूचना, चित्तौड़गढ़ से दोनों आरोपियों को दबोचा।

बिजौलिया – शुभम । थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी करीब 20 से 25 वर्षों से फरार थे और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहे थे।

थानाधिकारी स्वागत पाण्डया ने बताया की  मदनलाल पुत्र बिहारीलाल बंजारा (56) निवासी रणछोरपुरा, थाना निम्बाहेड़ा सदर (चित्तौड़गढ़) आबकारी अधिनियम के एक तथा मारपीट के दो मामलों में पिछले करीब 25 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में लगे कांस्टेबल शिवपाल और हेमाराम ने भैंस खरीदने वाले व्यापारियों का रूप धारण कर सूचना जुटाई और उसे गणेशपुरा क्षेत्र में खेत पर काम करते समय गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार रामलाल पुत्र कन्हैयालाल शर्मा (60) निवासी जाटों का मोहल्ला, चंदेरिया (चित्तौड़गढ़), एक सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में करीब 20 वर्षों से फरार था। पुलिसकर्मियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के रूप में जानकारी एकत्र की और उसे चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के आंवल हेड़ा स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में थानाधिकारी स्वागत पाण्डया, उपनिरीक्षक सुनील बेनीवाल, हेड कांस्टेबल सुनील चाहर, कांस्टेबल शिवपाल, कांस्टेबल हेमाराम तथा निम्बाहेड़ा सदर थाने के कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!