BHILWARA

आदर्श धाकड़ विद्यापीठ में देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह अनुशासन, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया




बिजोलिया। (नरेश धाकड़)

उपखण्ड स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को कस्बे के आदर्श धाकड़ विद्यापीठ संस्थान, नयागांव में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह देखने को मिला।



समारोह की शुरुआत , एनसीसी केडर्स एवं स्कूली बच्चों की अनुशासित परेड से हुई। परेड दल ने मंचासीन अतिथियों को सलामी दी, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत हो गया।

[metaslider id=”6448″]



समारोह की मुख्य अतिथि विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव रमेशचंद्र धाकड़ ने की।

अपने उद्बोधन में दीपशिखा धाकड़ ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान, कर्तव्य और अनुशासन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने युवाओं से पूर्व विधायक स्व. विवेक धाकड़ के पदचिह्नों पर चलने तथा अनुशासन के साथ आगे बढ़कर देश को गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

[metaslider id=”6401″]



कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।



समारोह में धाकड़ समाज अध्यक्ष  मांगीलाल धाकड़, किसान पंचायत अध्यक्ष नारायणलाल धाकड़, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़, विद्यालय सचिव रमेशचंद धाकड़, पूर्व सरपंच शंकरलाल धाकड़,
धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पप्पूलाल धाकड़, युवा संघ प्रदेश महामंत्री दुर्गेश धाकड़, तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद धाकड़, उपाध्यक्ष राजेश धाकड़ (अमूल),
नरेश धाकड़,  एडवोकेट रामफूल धाकड़, मनीष धाकड़, सोहनलाल धाकड़, सुगनलाल धाकड़, दिनेश धाकड़, रामसिंह धाकड़ सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के जयघोषों से गूंज उठा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!