BHILWARA

गणतंत्र दिवस पर छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरण


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डॉ. अंबेडकर युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान भीलवाड़ा की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई ।

[metaslider id=”6448″]

संस्थान के जिलाध्यक्ष  रामसुख बैरवा के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाएगा । इस अवसर पर भीलों का झोपड़ा में 18 बच्चों, कालबेलिया का झोपड़ा में 32 बच्चों एवं ग्राम सालरिया में 101 छात्र-छात्राओं को पेन, पेंसिल एवं पट्टी-पहाड़े वितरित किए जाएंगे ।

[metaslider id=”6401″]

संस्थान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष रामसुख बैरवा ने बताया कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव की सबसे मजबूत नींव है और संस्थान भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button