BHILWARA

बारिश की कामना को लेकर ढ़ेलाणा चारभुजा नाथ को जलाई अखंड ज्योत


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में चारभुजा नाथ मंदिर पर बारिश की कामना को लेकर अखंड ज्योत जलाई गई ।  पुजारी सांवरमल वैष्णव ने बताया कि बारिश की कामना को लेकर ढ़ेलाणा गांव में चारभुजा नाथ मंदिर पर सोमवार प्रातः 8:15 बजे अखंड ज्योत जलाई गई, इस दौरान ग्रामीणों ने ठाकुर जी से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की । वहीं इस दौरान आस्था व श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला । इस दौरान सुखलाल जाट, अम्बा लाल जाट, जगदीश चंद्र जाट, प्रभुलाल जाट हीरालाल जाट, रामचंद्र जाट, सुखदेव जाट, गोवर्धन जाट, लोकेश जाट, मंगनी देवी जाट आदि कई मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!