BHILWARA

समाज मे फैली कुरूतियो को मिटाने का संकल्प ले मनाए जयंती:एसडीएम रिणवा


:- माली समाज ने मनाया महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव
संवाददाता। राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
समाज मे फैली कुरूतियो को मिटाने तथा परिवार के प्रत्येक बालक-बालिका को उच्च शिक्षा तक पढ़ाने का संकल्प लेने पर ही महापुरुषो की जयंती मनाना सार्थक होगा। समाजोत्थान के लिए सभी को एक साथ रह कर प्रयास करने की बात मुख्यालय की सब्जी मण्डी व उपखण्ड कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखण्ड अधिकारी तानिया रिणवा ने माली समाज के महिला-पुरुष को कहे। वही भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने माली समाज के लोगो को महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन मे उतारने को कहा। भाजपा नेता धर्म चन्द जीनगर, उपखण्ड के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पारस गोधा, अनिल तिवारी , माली समाज के महावीर माली, नारू माली, देवकरण माली , गणपत माली, भैरू माली, शंकर लाल माली, गोविंद माली, सोहन माली, श्री राम सैनी, उदय लाल माली, कंचन माली, जगदीश माली, उदय लाल माली सहित  बड़ी संख्या में समाज जन एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित  रहे। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिबा फुले को पुष्प अर्पित किए एवं फूले द्वारा किए गए। समाज सुधार के कार्यों पर चर्चा की एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की भारत सरकार से मांग की गई।
फोटो

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!