BHILWARA

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का कड़ा रुख:

बिजोलिया में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुंचे, अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

विधायक ने दिए सख्त निर्देश  घटिया सड़क को खोदकर पुनः नए सिरे से बनाई जाए सीसी रोड

बिजोलिया:
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल खंडेलवाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है। आज बिजोलिया नगरपालिका के वार्ड संख्या 19 (रावला चौक) में बन रहे सीसी रोड निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर विधायक ने तत्परता दिखाई और स्वयं मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।


वार्ड संख्या 19 के ग्रामीणों ने विधायक गोपाल खंडेलवाल को शिकायत की थी कि रावला चौक में बन रही सीसी रोड के निर्माण में तय मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और ठेकेदार द्वारा बेहद घटिया सामग्री का उपयोग कर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक बिना समय गंवाए सीधे निर्माण स्थल पर पहुंच गए।
निरीक्षण के दौरान शिकायत को सही पाते हुए विधायक खंडेलवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तुरंत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल और संबंधित ठेकेदार को मौके पर ही तलब किया। निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और घटिया स्तर की सामग्री को देखकर विधायक ने अधिशासी अधिकारी और ठेकेदार दोनों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल को सख्त आदेश दिए कि इस घटिया बनी हुई उक्त सीसी रोड को तुरंत खोदकर हटाया जाए और पूरी तरह से गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे नए सिरे से पुनः बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो फर्म के खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने और कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा,उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी,महामंत्री मुकेश धाकड़,उमाशंकर वैष्णव,उपस्थित रहे

इनका कहना है ।

“जनता के हक की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। जो सड़क खराब बनी है, उसे खोदकर नए सिरे से मजबूत बनाया जाएगा। मांडलगढ़ विधानसभा के हर गांव और वार्ड में होने वाला विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

गोपाल खंडेलवाल, विधायक (मांडलगढ़)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!