BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : मांडल पुलिस की कार्रवाई: 16.92 ग्राम एमडीए जब्त, दो युवक गिरफ्तार

मांडल । अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत मांडल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.92 ग्राम एमडीए जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडीए की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.70 लाख रुपये आंकी गई है।

6 दिसंबर को गश्त के दौरान उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने एनएच-158 बाईपास पर बिना नंबर की प्लसर मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान जाहिर खान भोमिया उर्फ जहीर (23) निवासी मांडल व अलनवाज (18) निवासी उदयपुर के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के पास एमडीए मिला, जिसे नियम अनुसार जब्त कर मोटरसाइकिल सहित दोनों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही थानाधिकारी रोहिताश सिंह की टीम ने की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!