BHILWARA

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, :जमीनी विवाद का लेकर हुए गुस्सा, देखने पहुंची सैकड़ों लोगों की भीड़


जयपुर में पानी की टंकी पर एक परिवार के चढ़ने का मामला शनिवार दोपहर सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर गुस्साए परिवार ने ऐसा कदम उठाया। पानी की टंकी पर चढ़े परिवार को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। खोरा बीसल थाना पुलिस समझाइश करने के साथ ही सिविल डिफेंस टीम की मदद से रेस्क्यू कर नीचे उतारने के प्रयास कर रही है।



हेड कॉन्स्टेबल ख्याली राम ने बताया- खोरा बीसल के रोजदा गांव में पानी की टंकी है। रोजदा गांव में रहने वाले 2 परिवारों के बीच जमीन के सीमा ज्ञान को लेकर विवाद चल रहा है। सरकारी अफसरों के सही तरीके से सीमा ज्ञान नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिवार की महिलाएं-आदमी पानी की टंकी पर चढ़ गए। पानी की टंकी पर परिवार के चढ़ने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।



सैकड़ों की संख्या में लोग दूर-दूर से पानी की टंकी पर चढ़े परिवार को देखने पहुंच गए। खोरा बीसल थाना पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानी की टंकी पर चढ़े गुस्साए परिवार से समझाइश कर नीचे उतारने की कोशिश की। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। पानी की टंकी के नीचे जाल बिछाया गया। टंकी के ऊपर चढ़े परिवार को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से समझाइश की गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!