BHILWARA

काछोला में ‘बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान’ रथ भ्रमण यात्रा का आयोजन


विक्रम सिंह @काछोला

राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में काछोला कस्बे में ‘बदलता राजस्थान–बढ़ता राजस्थान’ रथ भ्रमण यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर रथ के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया रथ पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई

लोगों ने रुक-रुककर स्क्रीन पर दिखाई जा रही जानकारियों को देखा और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा युवा नेता अरविंद माली ने बताया कि रथ भ्रमण यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सीधे आमजन तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठा सके  ग्राम पंचायत काछोला प्रशासक रामपाल बलाई ने बताया कि सरकार निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह यात्रा उसी का संदेश लेकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचेगी कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता संदीप सोनी सत्यनारायण वैष्णव बजरंग मंत्री अमर सिंह सोलंकी व स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे और रथ भ्रमण यात्रा का स्वागत किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!