BHILWARA

अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया ।

थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोलंकिया का खेड़ा बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन भरकर पीथास गांव के पास बिना नम्बरी ट्रैक्टर को रोका तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को रोड़ पर छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया, पुलिस ने ट्रैक्टर को डिटेन कर थाने लगा खड़ा किया ।

वही दूसरी कार्रवाई भाकलिया व करेड़ के बीच बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो बिना नम्बरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया । पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह, एएसआई जेठमल, दीवान सांवलदान, कांस्टेबल लक्ष्मण, गंभीर सिंह व विनोद कुमार शामिल रहे ।।

Related Articles

Back to top button