BHILWARA

तालुका विधिक सेवा समिति ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण


बिजौलिया।
तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा कस्बा स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के आदेशानुसार सचिव गोपेश कुमार शर्मा एवं पीएलवी रामबाबू माथुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा आगंतुकों का सूचना रजिस्टर विधिवत संधारित पाया गया।



रैन बसेरे में मौसम के अनुरूप दरी, गद्दे, चादर, तकिया, कंबल एवं रजाई की पर्याप्त व्यवस्था, नियमित विद्युत आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध पाई गई। प्राथमिक चिकित्सा किट मौजूद है तथा समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कारण आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस व चिकित्सा सुविधा भी सुलभ है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अग्नि सुरक्षा की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल सहित योगेश अहिर, राजकुमार शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!